- Hindi News
- National
- रंग ला रही है मुहिम, दैनिक भास्कर के सेव द बर्ड अभियान से जुड़ रहे हैं लोग
रंग ला रही है मुहिम, दैनिक भास्कर के सेव द बर्ड अभियान से जुड़ रहे हैं लोग
दैनिक भास्कर के सेव द बर्ड अभियान से प्रेरित होकर मंगलवार को जिले में कई जगहों पर लोगो ने पक्षियों के लिए दाना-पानी के लिए परीण्डें बांधे गए। लोजपा प्रदेश महासचिव एवं रेल लाओ संघर्ष समिति दलित सेना अध्यक्ष समाजसेवी अकबर खान के नेतृत्व में शहरवासियों ने 12 हाइवे पर पक्षियों के लिए 51 परिंडे बांधे। साथ ही भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए परिंडो में पानी भर चुग्गा-पानी की भी व्यवस्था की गई। समाजसेवी अकबर खान ने कहा है कि दैनिक भास्कर की ओर से चलाया जा रहा सेव द बर्ड अभियान सराहनीय प्रयास है एवं पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना पुण्य का काम है। जिससें पक्षियों को पानी ढूंढने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इस दौरान राजा शिवजीलाल गुर्जर, रामनारायण शर्मा, रामसहाय चौधरी, प्रभु मेरोठा, सीताराम खंगार, राजेश माली, हरिराम गुर्जर, रामेश्वर जाट, रूप नारायण मीणा, राजेंद्र जैन, बनवारीलाल बैरवा, धर्मेश साहू, सीताराम चौधरी, राकेश बैरवा, योगेंद्र कुमार, रामगोपाल शर्मा, राजकुमार, रवि, राजेंद्र, सुरेंद्र, ललित गुर्जर, शिवलाल गुर्जर, राकेश यादव, तिरुमल यादव, नेमीचंद मीणा, महेंद्र गुर्जर, मूलचंद माली, तरुण शर्मा, राजेंद्र शर्मा, प्रेमसिंह कई लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
टोडारायसिंह| दैनिक भास्कर के सामाजिक सरोकार अभियान के तहत आइए बनें पक्षियों का सहारा, दैनिक भास्कर की विनम्र पहल, आइए परिंडे बांधने का अभियान चलाएं, बेहाल पक्षियों की सुध लें, थोड़ा सा दाना-थोड़ा सा पानी जिंदा रहेगी चिड़िया रानी, सेव द बर्ड अभियान चलाया जा रहा है। इससे प्रेरित होकर मंगलवार को सेवाभारती समिति टोडारायसिंह व आशीष न्यूज एजेंसी टोडारायसिंह के संयुक्त तत्वावधान में नगर पालिका अध्यक्ष संतकुमार जैन की अगुवाई में महिला पुरूषों ने नेहरू पार्क उद्यान में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे व उनमें दाना व पानी भरा। इस दौरान 21 परिंडे लगाए है। साथ ही उनमें नियमित पानी भरने व दाना डालने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दैनिक भास्कर के एजेंट राजेन्द्र विजयवर्गीय, भास्कर संवाददाता सुभाष चंद्र पाण्डे, सेवा भारती के जिला उपाध्यक्ष शिवराज कुर्मी, अध्यक्ष इंद्रपाल यादव, विभा शर्मा, गीता विजयवर्गीय, सुनिल भारत शर्मा, आशीष विजयवर्गीय, रविंद्र सोनी, रवि शर्मा, सुमित गौड़, अशोक आरेडिया, पार्षद सत्यनारायण दग्धी, दौलत सैनी, रामअवतार सैनी, प्रधान गुर्जर, विष्णु शर्मा, वैभव विजयवर्गीय व महावर मोहल्ले के संस्कार केन्द्र की बालिकाएं मौजूद रहे।
टोंक
टोडारायसिंह