- Hindi News
- National
- नहीं हटेंगे पंचायत सहायक, संस्थाप्रधान की सिफारिश पर एक साल का बढे़गा कार्यकाल
नहीं हटेंगे पंचायत सहायक, संस्थाप्रधान की सिफारिश पर एक साल का बढे़गा कार्यकाल
टोंक| जिले की स्कूलों व पंचायतों में एक साल के अनुबंध पर लगे पंचायत सहायकों के कार्यकाल बढाने को लेकर बनी असमंजस की स्थिति साफ हो गई। अब इनका कार्यकाल एक साल के लिए संबंधित संस्थाप्रधान की अनुशंषा पर बढाया जाएगा। इसी के साथ जिले में लगे करीब छह सौ पंचायत सहायक को राहत मिली है। ज्ञात रहे कि इनका कार्यकाल 15 मई को खत्म हो गया है। गत दिनों इनका कार्यकाल बढाने के आदेश सीईओ जिला परिषद ओमप्रकाश जांगिड को मिल चुके है।वे जल्द ही संस्थाप्रधानों की अनुशंषा का पत्र डीईओ के माध्यम से मंगवाकर उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढाने के आदेश जारी करेंगे। विदित रहे कि सरकार ने कुछ सालों बेरोजगार हुए विधार्थी मित्रों को राहत देते हुए करीब एक साल पहले निकली पंचायत सहायक की सीधी भर्ती में अनुभव के आधार पर बोनस पॉइंट दिए थे। इस आधार पर जिले के पांच सौ से अधिक विद्यार्थी मित्रों में से सवा चार सौ विद्यार्थी मित्र तो बोनस अंकों का लाभ उठाते हुए पंचायत सहायक में चयनित हो गए। सरकार ने इन्हें अनुबंध के आधार पर एक साल के लिए स्कूलों में लगाया था,लेकिन इनकी मॉनटरिंग का जिम्मा पंचायत प्रशासन के पास होने से अभी तक भी कई पंचायत सहायक पंचायतों में ही काम कर रहे है। इससे शिक्षण कार्य भी बाधित हो रहा है। इनका कार्यकाल 15 मई को खत्म हो गया। इसको लेकर सभी पंचायत सहायक असमंजस में है। इस बीच सरकार ने गत दिनों एक आदेश जारी इनका कार्यकाल संबंधित संस्थाप्रधान के सहमति पत्र से कार्यकाल बढाने को कहा है।
सीईओ ओमप्रकाश जांगिड ने बताया कि सरकार से पंचायत सहायकों का एक साल का और कार्यकाल बढाने का आदेश गत दिनों आ गया है। उसे संस्थाप्रधानों भिजवा दिया है। जल्द ही डीईओ से पंचायत सहायकों का कार्यकाल बढाने के लिए संस्थाप्रधानों का सहमति पत्र मंगवाकर कार्यकाल बढा दिया जाएगा।
राजस्थान विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक संघ के जिला महासचिव शोभाग गुर्जर व पूर्व विद्यार्थी मित्र अनूप साहू ने बताया कि सीनियर सेकंडरी स्कूल के संस्था प्रधानों के पास कार्यकालबढाने का पत्र आ गया है। उसमें वे संस्थाप्रधान के लेटरहेड में संबंधित पंचायत सहायक के बारे में एक साल का कार्यकाल संतोषप्रद रहने की लिखकर देंगे। उसके बाद ही उसका कार्याकल बढेगा।