टोंक. कृषि मंडी परिसर में पल्लेदार मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित मंडी व्यापारियों ने 101 परिंडे बांधे। इस दौरान सभी ने परिंडों में नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प लिया। इस मौके पर अध्यक्ष उम्मेद सिंह गौमे ने कहा कि भीषण गर्मी में परिंडाें में नियमित रूप से पानी व दाने की व्यवस्था कर इन मूक पंछियों को बचाया जा सकता है। इस कार्य के लिए हर शहरवासी को आगे आना चाहिए। आप भी इस अभियान से जुड़कर मूक पक्षियों का जीवन बचाने के लिए अपने घर के बाहर परिंडे जरूर लगाएं।
सेव द बर्ड अभियान : टोंक कृषि उपज मंडी में पल्लेदार मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने लगाए 101 परिंडे