देवली|ग्राम पंचायतों में विगत वर्ष ग्राम सहायकों के चयन में धांधली की शिकायत के बाद जांच में मामला सही मिलने पर जिले में देवली पंचायत समिति की कनवाडा ग्राम पंचायत समेत 9 ग्राम पंचायतों में सहायकों का चयन निरस्त कर दिया गया है ।इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक टोंक ने विकास अधिकारीयों को संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी को निरस्त की कार्यवाही के लिए निर्देशित करने के आदेश दिए हैं। राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों में ग्राम सहायकों का चयन शाला विकास एवं प्रबंध समिति से करवाया गया था। जिसमें कई ग्राम पंचायतों में धांधली करने की शिकायत की परिवेदनाएं मिली थी।