टोंक. पुलिस लाइन मैदान आयोजित रेंज स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में शनिवार को महिला हंैडबॉल प्रतियोगिता में जोर आजमाइश करती महिला खिलाड़ी।
कार्यालय संवाददाता | टोंक
पुलिस लाइन में चल रही जिला टोंक में 25वीं अजमेर रेंज पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के तहत क्रासकंट्री दौड़, भाला फैंक, ट्रिपल जम्प, दौड़, वेटलिफिटंग, जिमनास्टिक के इवेंट। जिसमें प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त टीमों के महिला व पुरूष वर्ग के खिलाड़ियों को ईनाम वितरण किए। हाॅकी में अजमेर ने भीलवाडा को 5-0, हैंडबाल पुरूष वर्ग में अजमेर ने नागौर को 10-7, महिला वर्ग में भीलवाड़ा व अजमेर जीते, बाॅलीबाल में भीलवाड़ा ने अजमेर को 2-0, अजमेर ने जीआरपी अजमेर को 2-0, फुटबाल में टोंक ने अजमेर को 1-0 से, भीलवाड़ा ने नागौर को 2-1 हराकर जीत हासिल की।
बास्केटबाल में फाईनल विजेता टीम भीलवाड़ा तथा उपविजेता टीम नागौर रही। कबड्डी महिला वर्ग में भीलवाड़ा व टोंक को विजय घोषित किया। कबड्डी पुरूष वर्ग में अजमेर ने जीआरपी अजमेर को 30-24 से पराजित किया। टोंक ने पीटीएस किशनगढ़ को 44-17 से पराजित किया। जिमनास्टिक पुरूष वर्ग में नागौर टीम प्रथम व पीटीएस किशनगढ़ द्वितीय, महिला वर्ग में टोंक टीम प्रथम, भीलवाड़ा टीम द्वितीय स्थान पर रही।