पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिक्त पदों के बोझ तले दबा महिला एवं बाल विकास विभाग,सुपरवाइजरों के भरोसे सीडीपीओ के कार्य

रिक्त पदों के बोझ तले दबा महिला एवं बाल विकास विभाग,सुपरवाइजरों के भरोसे सीडीपीओ के कार्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला एवं बाल विकास विभाग में मुखिया सहित ब्लाॅक कार्यालयों में सीडीपीओ, सहायक लेखाधिकारी ग्रेड द्वितीय, कनिष्ट सहायक सहित कई कर्मचारियों के पद रिक्त हैं। जिसके चलते फील्ड व ऑफिस कार्य प्रभावित हो रहे हैं तथा बाल विकास परियोजनाएं प्रभावित हो रही हैं। उपनिदेशक मंजू चौहान का दोपह माह पूर्व स्थानांतरण हो गया। हालांकि उनका स्थानांतरण निरस्त हो गया है, मगर मेडिकल लीव पर होने के चलते तक फिर से चार्ज नहीं लेने के कारण उनका पद भी रिक्त चल रहा है।

सीडीपीओ का कार्य सुपरवाइजरों के भरोसे चल रहा है। कार्यवाहक के जिम्मे होने से आंगनबाड़ी केंद्रों की मॉनिटरिंग समय पर नहीं हो पा रही है। प्रभारी सुपरवाइजर गांवों के दौरे पर मॉनीटरिंग के लिए पर्याप्त समय नहीं निकाल रही हैं। नियमित रूप से नहीं आने के चलते विभागीय कामकाज को गति भी नहीं मिल रही है।

शहर और गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं एवं बच्चों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मासिक बैठकें भी नहीं हो रही हैं।

सीडीपीओ का कार्य पर्यवेक्षकों के जिम्मे, मॉनिटरिंग व अन्य कार्य हो रहे बाधित

महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना जिले में 7 सेक्टरों में विभाजित है। इसमें 1486 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें से 1238 मेन और 248 मिनी केंद्र शामिल हैं। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मॉनिटरिंग, सुविधाओं का विस्तार, प्रपत्र भरने, गरम पूरक पोषाहार का रिकॉर्ड संधारण आदि कार्य का जिम्मा सीडीपीओ के पास होता है। मगर सीडीपीओ के रिक्त पदों के चलते उक्त कार्य बाधित हो रहे हैं। टोंक शहरी व ग्रामीण सीडीपीओ का चार्ज निवाई सीडीपीओ के पास है। टोडारायसिंह, देवली, अलीगढ का सीडीपीओ का चार्ज संबंधित बीडीओ के पास है। वहीं प्रशासनिक कार्य सीनियर महिला पर्यवेक्षकों के जिम्मे है। ब्लॉक क्षेत्र की आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण करने सीडीपीओ के दिन निर्धारित होते हैं। केवल कार्यवाहक व्यवस्था के नाम पर विभाग को चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अभाव में बच्चों को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है।

10 साल से अकाउंटेंट का पद रिक्त, एएओ प्रतिनियुक्ति पर

उपनिदेशक कार्यालय में पिछले 10 साल से अकाउंटेंट तथा 5 साल से सांख्यिकी अधिकारी का पद रिक्त चल रहा है। निवाई ब्लॉक के सहायक लेखाधिकारी द्वितीय जयपुर निदेशालय में प्रतिनियुक्ति पर चल रहे हैं। इन पदों पर अब तक किसी को भी नियुक्त नहीं किए जाने से संबंधित कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विभाग के भवानी सिंह तंवर ने बताया कि समेकित बाल विकास सेवाएं उपनिदेशक (प्रशासन) को पत्र लिखकर लिखा गया है। इसमें रिक्त पदों के कारण विभागीय कार्य व गतिविधियों के संचालन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए जिले में अधिकारी, कर्मचारियों के रिक्त पदों पर संबंधित को नियुक्त करने का अनुरोध किया गया है।

परियोजना सेक्टरों में रिक्त विभिन्न पद



कार्यालय पद स्वीकृत रिक्त

उपनिदेशक, टोंक सांख्यिकी स. 1 1

एलडीसी 1 1

टोंक शहर सीडीपीओ 3 1

सहायक लेखाधिकारी द्वितीय 1 1

टोंक ग्रामीण सीडीपीओ 1 1

सहायक बा.वि.प. अ. 1 1

सहायक लेखाधिकारी द्वितीय 1 1

एलडीसी 1 1

महिला पर्यवेक्षक 9 3

निवाई सहायक बा.वि.प. अधिकारी 1 1

सहायक लेखाधिकारी द्वितीय 1 1

एलडीसी 1 1

सहायक कर्मचारी 1 1

अलीगढ सीडीपीओ 1 1

सहायक लेखाधिकारी द्वितीय 1 1

एलडीसी 1 1

देवली सीडीपीओ 1 1

महिला पर्यवेक्षक 7 3

टोडारायसिंह सहायक लेखाधिकारी

द्वितीय 1 1

सीडीपीओ 1 1

वरिष्ठ सहायक 1 1

महिला पर्यवेक्षक 5 1

सहायक कर्मचारी 1 1

मालपुरा सहायक बा.वि.प.

अधिकारी 1 1

महिला पर्यवेक्षक 8 1

खबरें और भी हैं...