पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आचार्य इन्द्र नन्द महाराज का मंगल प्रवेश, बच्चों को सिखाया जा रहा धार्मिक संस्कार

आचार्य इन्द्र नन्द महाराज का मंगल प्रवेश, बच्चों को सिखाया जा रहा धार्मिक संस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक. दिगम्बर जैन नसियां अमीरगंज टोंक में चल रहे धार्मिक संस्कार शिविर में पूजा अर्चना करते हुए।

टोंक|आचार्य इन्द्रनन्द महाराज का संसघ का मंगल प्रवेश रविवार सुबह 8:30 बजे दिगम्बर जैन नसियां अमीरगंज में बैण्ड बाजों के साथ मंगल होगा। इससे पूर्व आचार्य इण्डस्ट्रीज एरिया से विहार कर घंटाघर से भव्य जूलूस के रूप आएंगे। इस जुलूस में 400 बच्चे शामिल होकर आचार्य का मंगल प्रवेश जैन नसियां में कराएंगे।

श्री सकल दिगम्बर जैन समाज, शान्तिनाथ, शान्तिधारा परिवार समिति एवं मित्र मण्डल जैन वुमन्स ग्रुप, जैन रेम्बो पल्स ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में एवं आचार्य इन्द्र नन्द महाराज के ससंघ एवं आर्यिका विजयमती माताजी के संयुक्त सानिध्य में दिगम्बर जैन नसियां अमीरगंज टोंक में चल रहे 28 दिवसीय अभिषेक, शान्तिधारा, पूजन संस्कार एवं छहढाला शिक्षण शिविर में शनिवार सुबह बच्चों से अभिषेक, जिसमें पाण्डूशिला में को विराजमान कर क्षिर सागर जल से अभिषेक किया गया तत्पश्चात बच्चों ने वहदशान्तिधारा कराई गई। जयपुर के संगीतकार नरेन्द्र एण्ड पार्टी एवं शिविर निर्देशन पण्डित प्रमोद कुमार शास्त्री के सानिध्य में बच्चों ने बडे भक्तिभाव से पूजा अर्चना की। जैन वूमन्स ग्रुप के अध्यक्ष ममता मलारना वालों ने बताया कि इस शिविर में अब तक 400 बच्चे धर्म का ज्ञान ले रहे हैं।

इस शिविर में सुबह योगा क्लास, आत्मरक्षा, जूडो कराटे, लठ बाजी, तलवार बाजी आदि कक्षायें नियमित चल रही है। मध्यान्ह की वेला में भोजन के उपरान्त डान्स सिंगिंग, गिटार वादन, तबला वादन, हारमोनियम वादन, ड्रम पेड वादन, इंग्लिश स्पिीकिंग, डान्सिंग, घोष वादन की कक्षाओं में लगातार बालिकाओं की संख्या बढ रही है। शिविर सचिव सुनिल सर्राफ एवं प्रवक्ता पवन कंटान ने बताया कि सांयकाल को मंगल आरती, प्रश्नमंच एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें जैन वूमन्स ग्रुप एवं जैन रेम्बो गल्र्स के तत्वाधान में एक ‘लघु नाटिका’ प्रस्तुत की गई।

खबरें और भी हैं...