विवाह सम्मेलन के लिए पूर्व कलेक्टर से मिले
पीपलू। यादव समाज के विवाह सम्मेलन में आने के लिए यादव समाज का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व राजस्थान के सह प्रभारी दवेंद्र यादव तथा कृषि विपणन बोर्ड के निदेशक व टोंक के पूर्व कलेक्टर सुबेसिंह यादव से मिला। उन्हें भी सम्मेलन में आने का निमंत्रण दिया। राजस्थान के सह प्रभारी देवेन्द्र यादव ने विवाह सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन भी किया। सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति अध्यक्ष शिवजीराम यादव ने बताया कि यादव (अहीर) समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 24 मई को जंवाली में आयोजित होगा। इसमें 35 जोड़े बंधन में बंधेगे।