वाटर कूलर का उद्घाटन
टोंक। छोटा तख्ता स्थित गोविन्ददेव जी मन्दिर में पीरूमल बालानी के स्मृति में उनके पुत्र माधोदास बालानी ने वाटर कूलर बनवाकर उसे मोहल्लेंवासियों को सुपुर्द किया। सोमवार को विधायक अजीत सिंह मेहता ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर वाटर कूलर का उद्घाटन कर मोहल्लावासियों को समर्पित किया। व्यापार संघ के पदाधिकारी माधवदास बालानी ने बताया कि यह वाटर कूलर के लिए लगभग 50 हजार की लागत से लगवाया गया है। इस दौरान कालू बागड़ी, सत्यनारायण यादव, रामजस, नैनकंवर राठौड़, पप्पू, बलवाम, दीपक बालानी, विश्वजीत राठौड़, हरीश कपिल, पवन, जीतू आदि थे।
टोंक. वाटर कूलर का उद्घाटन करते विधायक।