आज पांच घंटे पावर कट
टोंक | गौरवपथ पर मेंटीनेंस के लिए मंगलवार को फीडर संख्या 3 व 4 की बिजली सप्लाई पांच घंटे बंद रहेगी। मंगलवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कैप्टन कॉलोनी, मराठा कॉलोनी, गौकूलधाम कॉलोनी, छावनी, मोहल्ला करोलियान, खोजा बावड़ी, माणक चौक, पठानों का चौक, हरि महाराज की दुकान आदि क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।