देवड़ावास पीएचसी पर लटका मिला ताला
टोंक | सीएमएचओ डॉ. गोकुललाल मीणा ने सोमवार शाम को ड्यूटी समय पर देवडावास व राजमहल पीएचसी का निरीक्षण किया। इनमें से देवड़ावास पीएचसी का ताला लगा मिला तो राजमहल अस्पताल में कंपाउंडर व स्वीपर के अलावा डॉ. समेत तीन स्टाफकर्मी नदारद मिले।
कार्रवाई की चेतावनी : सीएमएचओ ने अनुपस्थित डॉक्टर समेत अन्य स्टाफकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। सीएमएचओ ने शाम पांच बजे राजमहल पीएचसी का निरीक्षण किया। इसमें डॉक्टर समेत तीन स्टाफ कर्मी अनुपस्थित मिले। डॉ. मीणा शाम 6 बजे देवड़ावास अस्पताल पहुंचे तो पीएचसी भवन पर ताला लगा मिला। अस्पताल के ताले की किसी से चाबी मंगवाकर अस्पताल खुलवाया गया और रिकॉर्ड जांचा गया।