पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कृष्णा कॉलोनी के दो मकानों में चोरों का धावा, नकदी सहित लाखों का माल पार

कृष्णा कॉलोनी के दो मकानों में चोरों का धावा, नकदी सहित लाखों का माल पार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर समेत जिलेे के कई स्थानों पर इन दिनों चोरी की वारदात का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताज्जुब तो इस बात का है कि इन चोरों से पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। कोतवाली क्षेत्र की कृष्णा कॉलोनी में सवाई माधोपुर जिल में तैनात कांस्टेबल राजकुमार वैष्णव के सूने मकान समेत दो जनों के मकानों के रविवार रात को अज्ञात जनों ने ताला तोड़कर जेवर व नगदी चुरा कर ले गए।

तीन अन्य मकानों में भी चोरी का प्रयास

चोरों की कारगुजारी यही नहीं थमी। तीन अन्य लोगों के मकान में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन जाग होने से इन तीनों मकानों में चोरी नहीं हो पाई। पुलिस ने अज्ञात जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिसकर्मी का मकान था सूना, दूसरे मकान में लोग सोए हुए थे छत पर

टोंक. मकानों में बिखरा सामान देखते पड़ोसी और परिजन।

चालक के घर से घी भी ले गए : चालक गर्राज चौधरी के घर हुई चोरी में चोरों ने घी जैसे तरल पदार्थ को भी नहीं छोड़ा। चोरों ने सोने-चांदी के जेवरों साथ घी की रखी केटली को भी ले गए।

तीन दिन पहले भी हो चुकी है लाखों की चोरी : शहर में चोरी की वारदात थमने का नहीं ले रही है। रविवार रात को दो महंग जेवपरात व नगदी ले गए तो इससे तीन दिन पहले 17 मई को पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में भी रिटायर्ड वन रक्षक के घर से अज्ञात जने लाखाें रुपए का सामान चुराकर ले गए। उसके चोरों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है।

सूना था मकान : कोतवाली पुलिस के अनुसार कृष्णा कॉलोनी निवासी राजकुमार वैष्णव सवाई माधोपुर जिले के बौंली में कांस्टेबल पद पर कार्यरत है। ऐसे में वह वहां रहता है। उसकी प|ी व्याख्याता है। वह भी रविवार रात को बाहर थी। उसके माता-पिता चारधाम की यात्रा में गए है। चोरों ने उसके सूने मकान का रविवार रात को ताला तोडकर एलईडी टीवी, नगदी ओर सोने चांदी के जेवरात ले गए है। इसी तरह इसके पड़ोसी वाहन चालक गिर्राज चौधरी के मकान से भी चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर आठ हजार रुपए एक तोला की सोने की नथ, चांदी की पायजेब चुरा ले गए। इस परिवार के लोग घटना के समय छत पर सोए हुए थे। इसके अलावा आस-पास के तीन अन्य मकानों के भी ताले तोडकर चोरी का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान जाग होने से चोर भाग छूटे। दोनों चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...