कोतवाली थाना क्षेत्र में सहपाठी नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर कई बार ज्यादती करने का मामला सामने आया है। नाबालिग छात्रा मेडिकल रिपोर्ट में करीब डेढ़ माह की गर्भवती पाई गई है। पुलिस आरोपित सहपाठी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार क्षेत्र की कक्षा 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने सहपाठी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है कि आरोपित ने छह माह से शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार अलग-अलग स्थानों पर बुलाकर ज्यादती की।
पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग छात्रा का मेडिकल मुआयना कराया। उसमें नाबालिग छात्रा डेढ़ माह की गर्भवती होना सामने आई है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि छात्रा के गर्भवती होने से मामला गंभीर हो गया है।