पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई कर्मचारियों की भर्ती में फर्जीवाड़े का आरोप

सफाई कर्मचारियों की भर्ती में फर्जीवाड़े का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांगों के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते वाल्मीकि समाज के लोग

मांगों के लिए वाल्मीकि समाज ने किया प्रदर्शन

टोंक | वाल्मीकि समाज ने सफाई कर्मचारियों की भर्ती में फर्जीवाड़ा का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि नप टोंक में राज्य सरकार द्वारा निकाली गई सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज के अतिरिक्त अन्य समाजों ने एक साल का फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र बनवाकर आवेदन किया है। जबकि वाल्मीकि समाज परंपरागत रूप से कई वर्षों से सफाई के कार्य को करता चला आ रहा है।

भर्ती प्रक्रिया में वाल्मिकी समाज को प्राथमिकता दी जाए और इससे सरकार द्वारा 2012 में सफाई कर्मचारियों की भर्ती वाल्मिकी समाज को प्राथमिकता देते हुए यदि कोई पद बचता है तो अन्य समाज को आरक्षण के हिसाब से भर्ती किया जाए। इसी भर्ती में भी वाल्मीकि समाज को पूर्व की भांति प्राथमिकता देते हुए नया संशोधन आदेश निकाला जाए। उन्होंने मांग कि है कि इससे पूर्व 2012 की भर्ती में नगर परिषद भर्ती की गई वहां केवल वाल्मीकि समाज को नियुक्त दी गई है। गैर बिरादरी के अनुभव की जांच की भी मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में मनोज परोचिया, गुलाब मीणा, राजेश पारोचिया, राजू टोप्या, लाला धाप, विशाल वर्मा, राजू सौदा, हकीकत राय सौदा सहित कई लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...