टोंक. मुस्लिम समाज लोगों ने एपीआरआई को 24 करोड का बजट देने पर मुख्यमंत्री आवास पर सीएम वसुंधरा राजे का आभार जताया। भाजपा आईटी विभाग के जिला संयोजक हसन मोहम्मद खान ने बताया कि शहर की शान मौलाना अबुल कलाम इंस्टीट्यूट को 24 करोड़ का बजट देकर उन्होंने इसे आगे बढ़ाने का काम किया है। इस खुशी में ओलोमाओं ने सीएम से मिलकर खुशी जाहिर की।