पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वो भले जीवित नहीं, मगर उनके आदर्श आज भी जिंदा

वो भले जीवित नहीं, मगर उनके आदर्श आज भी जिंदा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेभर में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि सादगी से मनाई गई। कस्बा, गांव सहित ढाणियों में इस अवसर पर विचार गोष्ठी, कार्यक्रमों व सभाओं का आयोजन हुआ, जिसमें उनके चहेतों ने उन्हें नमन कर श्रद्धाजंलि दी और उन्हें याद किया। राजीव गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में कांग्रेस नेताओं ने उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी भले ही जीवित नहीं, मगर उनके आदर्श आज भी जिंदा है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी गाता, ब्लाक अध्यक्ष रामसिंह मुकुल, शहर ब्लाक अध्यक्ष अजीज कुरेशी, उनियारा ब्लाक अध्यक्ष एम. लईक खान, शिवजीराम मीणा, दिनेश चौरासिया, सैयद मेहमूद शाह, सलीमुद्दीन खान, सऊद सईदी, सुनील बंसल, पंडित शैलेंद्र शर्मा, जिला परिषद सदस्य मणिनेद्र लोदी, पूर्व डी आर कैलाशी मीणा, पूर्व सभापति हरभजन गुर्जर, रामदेव गुर्जर, शकीलुर्रहमान खान, युसूफ खान यूनिवर्सल, जर्रार अहमद, डा. विक्रम गुर्जर, धर्मेन्द्र सालोदिया, अब्दुल खालिक खान, पार्षद अशोक महावर, पार्षद विकास लोदी, ओबीसी जिलाध्यक्ष राहुल सैनी, अहसान बाबा, कांग्रेस मानवाधिकार विभाग के प्रदेश सचिव इम्तियाज खान, विकास विजयवर्गीय, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहन लाल मीणा, कैलाश माली सहित कई मौजूद थे।

निवाई। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गांधी पार्क में कांग्रेस नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्पाजंली अर्पित की। नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्ष राजेश चौधरी, पूर्व विधायक कमल बैरवा ,पंचायत समिति प्रधान चन्द्रकला गुर्जर , ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी , शहर अध्यक्ष महावीर पराणा ,पालिका के उपाध्यक्ष पारस पहाडी सहित गणमान्य ग मौजूद थे।

टोडारायसिंह। ब्लॉक कांग्रेस की ओर से विश्रामगृह पर पूर्व प्रधान मंत्री की पुण्यतिथि पर एक संगोष्ठी आयोजित गई। इससे पहले उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामप्रसाद साहू की अगुआई विश्रामगृह पर लगे पेड की शाखाओं पर पक्षियों के लिए 11 पानी के परिंडे बांधे।

देवली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नगर कांग्रेस कमेटी,एनएसयूआई, सेवादल,युवक कांग्रेस,महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धा से याद किया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष रतनलाल हाड़ा, नगर कांग्रेस के महामंत्री आकाश कंछल, ब्लॉक महामंत्री चांदमल जैन, कुंदन नथैया,पूर्व पालिकाध्यक्ष गौरधन कंछल, वेणी प्रसाद टांक, आशा जांगिड़,डॉ. गोपाल मीना थे।

मालपुरा। सोमवार को डाक बंगले में पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामदेव बैरवा सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित किया ।

टोडारायसिंह

उनियारा

उनियारा

खबरें और भी हैं...