पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टेलीमेडिसिन सेवा बन रही है मरीजों के लिए फायदेमंद

टेलीमेडिसिन सेवा बन रही है मरीजों के लिए फायदेमंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाते हुए सआदत अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवली में आने वाले मरीजों काे टेलीमेडिसिन के जरिए चिकित्सा सेवा दी जा रही है। जिससे जिले के करीब 200 से अधिक लोगों ने इन दिनों जिले में ही रहकर जयपुर के प्रतिष्ठित एवं सुपरस्पेशलिस्ट चिकित्सकों की सेवाएं लेकर स्वस्थ हुए। जबकि इससे पूर्व रैफरल आधार पर ही सेवा का उपयोग किया जाता रहा था। ऐसे में मरीजों को मिल रहे फायदा मिलने से योजना के शुरूआती दौर में ही सेवा की मांग बढ़ने लगी है और सआदत अस्पताल एवं देवली सीएचसी में 200 से अधिक मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। योजना के तहत चर्म फिजिशियन न्यूरो ऑर्थागायनी व शिशु रोग संबंधी सेवाएं ली जा सकती है। राज्य में मरीजों को कम समय व कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई टेलीमेडिसिन सेवा से आमजन को सुपर स्पेशलिटी सेवाएं मिल रही हैं। योजना के तहत दोनों अस्पतालों में अलग से टेलीमेडिसिन कक्ष स्थापित किया गया है जहां मरीजों को जयपुर बैठे विशेषज्ञ से ऑनलाइन परामर्श दिलवाया जाता है।

चिकित्सा व्यवस्था

सआदत अस्पताल व देवली सीएचसी में मिल रही है सुपर स्पेशलिस्ट की सेवाएं

यूं मिलता है परामर्श

टेलीमेडिसिन प्रभारी डॉ. रामावतार गुप्ता ने बताया कि मरीज के उपचार के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाओं की आवश्यकता होने पर ही मरीज को टेलीमेडिसिन कक्ष में भेजते हैं। जहां नर्सिंग स्टाफ मरीज की सभी सूचनाएं व जांच रिपोर्ट पोर्टल में दर्ज कर विशेषज्ञ से सलाह के लिए वीडियो कान्फ्रेंस करवाकर जयपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक से ऑनलाइन परामर्श दिलाया जाता है। इस दौरान विशेषज्ञ की सलाह अनुसार टेलीमेडिसिन कक्ष में मौजूद उपकरणों की सहायता से मरीज की विभिन्न जांचे ऑनलाइन देखी जा सकती है व आवश्यक दवाओं संबंधी प्रिस्क्रिप्शन भी ऑनलाइन ही दी जाती हैं जबकि दवाएं निशुल्क दवा योजना में मिल जाती हैं। ऐसे मरीज का समय खर्च दोनों बचता है।

टोंक. सआदत अस्पताल में टेलीमेडिसिन कक्ष मौजूद नर्सिंग स्टाफ।

स्वास्थ्य सेवाओं का समय निर्धारित

सेन्ट्रल साइट पर निर्धारित समय के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। सोमवार से शनिवार सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ व जनरल फिजिशियन की सेवाएं सुलभ हैं। सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक आर्थोपेडिशियन सेवाएं। हर सोमवार को स्किन एवं वीडी सेवाएं, सोमवार व बुधवार को गेस्ट्रोएन्ट्रोलोजिस्ट व ऑन्कोलॉजिस्ट, मंगलवार को एंडोक्राईनोलॉजिस्ट, बुधवार को कार्डियोलॉजिस्ट की सेवाएं, गुरूवार व शनिवार को पीएमआर, गुरूवार को नेफ्रोलॉजिस्ट व न्यूरोलॉजिस्ट शुक्रवार को एवं यूरोलॉजिस्ट विशेषज्ञों की सेवाएं शनिवार को दी जाती है। इन चिकित्सा संस्थानों पर स्थापित कक्ष में डिजिटल ईसीजी, स्टेथोस्कोप, डिजिटल डर्मोस्कोप, बीपी उपकरण, पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर व स्केनर आदि उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...