जिले मे भीषण गर्मी पडने एवम तापमान मे तेजी के चलते लोगों का हाल बेहाल है। शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। तेज गर्मी साथ गर्म हवाएं चलने से लोगों को लू के थपेड़ों का अहसास बना रहा। जिसके चलते लोगों ने बाजार जाने मं परहेज रखा। चेहरे कपड़े लपेटकर व अन्य बचाव के साधनों के साथ ही जरुरी पड़ने लोग घर से बाहर निकले। बीच-बीच में बिजली की होती कटौती के चलते भी लोग परेशान रहे। गर्मी का असर अस्पतालों में भी नजर आया। जिले के जनाना अस्पताल मे शिशु वार्ड मरीजों का बुरा हाल टोंक राजस्थान में शिशु वार्ड में केवल 20 बेड एक बेड पर तीन-तीन मरीज लिटा रखे है। जहां भयंकर गर्मी से बीमारियां हो रहे है और सरकार का कोई ध्यान नहीं है। सआदत अस्पताल का आउट डोर भी 1300 के पार पहुंच गया।
टोंक. जिले मे भीषण गर्मी पडने एवम तापमान मे तेजी के चलते लोगों का हाल बेहाल है।