पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री मीणा के नेतृत्व में पीएम मोदी का पुतला फूंका

पूर्व केंद्रीय मंत्री मीणा के नेतृत्व में पीएम मोदी का पुतला फूंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकार बनाने के लिए राज्यपाल की ओर से किए गए भेदभाव को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों ने घंटाघर पर पीएम नरेंद्र मोदी को पुतला फूंका। पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के नेतृत्व में फूंके गए मोदी के पुतले के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सरकार को जमकर कौसा। गुरुवार को भी पीएम का पुतला जलाया था।

विदित रहे कि गत दिनों कर्नाटक में विधानसभा के चुनाव हुए थे। इसमें सबसे अधिक सीटे भाजपा की आई। दूसरे नंबर पर कांग्रेस व तीसरे नंबर पर जनता दल पार्टी रही। इस पर कांग्रेस ने जनता दल को समर्थन देकर राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसी तरह भाजपा ने भी सबसे बडे दल के रुप होने की कहकर सरकार बनाने का दावा किया तथा उसे ही सबसे पहले सरकार बनाने के लिए निमंत्रण देने की मांग की। राज्यपाल ने कांग्रेस व जनता दल मांग को दर किनार कर भाजपा को सबसे बडे दल के रुप में आने की कह कर सरकार बनाने के लिए बुलाया। इस पर कांग्रेस ने विरोध जताते हुए राज्यपाल पर पीएम के इशारे पर दोहरे मापंदड अपनाकर भाजपा को सरकार बनाने का मौका देने का आरोप लगाया। कांग्रेस कहना है कि इससे गोवा, मणीपुर व मिजोरम राज्य के विधानसभा में काग्रंेस पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभर कर आई, लेकिन भाजपा ने आमजन की भावना से कुठाराघात कर सरकार बनाई थी। जनतंत्र की हत्या की। कर्नाटक में भाजपा को सरकार बनाने के लिए बुलाने पर कांग्रेस ने गुरुवार को घंटाघर पर पीएम का पुतला फूंका।

इस दौरान पूर्व वित्तराज्यमंत्री नमोनारायण मीणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी गाता, पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम गोयल, पूर्व विधायक कमल लोदी, अलीगढ ब्लाॅक अध्यक्ष एम लईक अहमद, एडवोकेट महावीर तोगडा ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। इस दौरान निवाई प्रधान चन्द्रकला, पूर्व प्रधान अल्का बैरवा, प्रदेश सचिव प्रशांत बैरवा, डाॅ. विक्रम सिंह, शकीलुर्रहमान खान, अ.व. शहजाद, दिनेश चौरासिया, सलीमुद्वीन खान, जिप सदस्य किशन फगोडिया, टोंक शहर अध्यक्ष अजीज कुरैशी, पं. शैलेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र सालोदिया, सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक खान, सेवादल शहर संगठक इरशाद खान, यूसुफ यूनिवर्सल, रामदयाल सुवालका, एडवोकेट सलीम नकवी, पार्षद विकास लोदी, पार्षद शकील मियां, मो. फारुक, जर्रार खान, इम्तियाज खान, परसराम मीणा, एडवोकेट गोविंद शर्मा, मुबारक अली, रामलाल संडीला, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मोहन मीणा, रशीद भाई इंटक, सहकारिता प्रकोष्ठ नवरतन विजय, राहुल सैनी, शंकर कच्छावा, मुद्दसर खान, कमल साहू, अहसान बाबा, विकास विजय, कैलाशी मीणा, मासूम अली, पारस साहू मोन्टू, आजम यूसुफ जई, हेमराज चौधरी, अजीज नद्दाफी, अकबर, रोनित जैन, अरशद चिश्ती, मनमोहन गुर्जर, अनुराग शर्मा, कमलेश सैनी आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

टोंक. कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बनने के विरोध में घंटाघर चौराहा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाते कांग्रेसी।

खबरें और भी हैं...