नासिरदा के एक जने ने एसपी को ज्ञापन देकर उसकी पुत्री के अपहरण कर ज्यादती करने वाले आरोपितों के खिलाफ कडी कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि फरियादी की नाबालिग पुत्री 14 मई को शौच करने के घर से निकली थी। इस दाैरान आरोपित अजमेर जिले के सांवर निवासी लक्ष्मीनारायण सांसी व नासिरदा के भगतसिंह, मीरा, तपेंद्र, भंवरसिंह आदि ने रास्ते से अपहरण कर कार से ले गए । इसकी रिपोर्ट करवाने देवली थाने गई तो भी कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में डीएसपी के पास गए तो उन्होंने रिपोर्ट नहीं और कहा कि शाम 5 बजे तक तेरी बेटी आ जाएगी, नहीं आती है फिर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। इस दौरान वहां मौजूद डीएसपी कार्यालय के कर्मी ने कहा कि तुम लोग थाने जाओ। बाद में फरियादी थाने गया तो वहां कांस्टेबल दिनेश व सुमन मिले। उन्होंने कहा कि तुम लोग बाहर बैठो। एेसे में फरियादी पक्ष बाहर बैठ गया। कुछ देर बाद दोनों कांस्टेबल बाहर आए अौर जहाजपुर चुंकीनाके की ओर चले गए। कुछ समय बाद फरियादी व उसकी प|ी भी जहाजपुर चुंकी नाके पर गए तो उनकी पुत्री दोनों कांस्टेबल व आरोपितों के साथ बदहवास सी हालात में खडी दिखी। बाद में कांस्टेबलों ने फरियादी से कहा कि अब तेरी बेटी मिल गई है। इसे लेकर चला जा। फरियादी ने बताया कि पहले भी आरोपित भगतसिंह का पुत्र उसकी इस बेटी का अपहरण कर उसके साथ ज्यादती की थी।