पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रमिकों का हुआ निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, 150 की जांच कर बांटी दवाएं

श्रमिकों का हुआ निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, 150 की जांच कर बांटी दवाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक|टोंक वाटर सप्लाई लिमिटेड द्वारा शुक्रवार को आशीष हॉस्पिटल के सहयोग से जल वितरण एवं सीवर लाइन कार्य में कार्यरत श्रमिकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें इसमें डाॅ. आशीष सिंघल व डाॅ. बीएम बैरवा ने 150 से अधिक श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण ा वितरण किया गया। आशीष हॉस्पिटल की ओर से श्रमिकों को आवश्यक दवाएं निशुल्क वितरित की गईं। आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता अशोक जैन, पीएमडीएससी के उल्हास देशमुख, एस्सेल ग्रुप के वाइस प्रेसीडेंट विजयेश गुप्ता, टीडबल्यूएसएल के अवनीश दुवे, अखिल गुप्ता, ईपीसी हेड अभय सारंगी, आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...