टोंक दैनिक भास्कर व जयपुर दूरबीन हॉस्पिटल, नक्ष राइनोप्लास्टी सेन्टर के संयुक्त तत्वाधान में 20 मई को जैन नसियां के पास स्थित अग्रवाल धर्मशाला में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक निशुल्क दूरबीन जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन 9509868888 नंबर पर किया जा सकता है।
रजिस्ट्रेशन शिविर स्थल पर भी हाथों हाथ करवाया जा सकेगा। दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनर के सान्निध्य में आयोजित होने वाले इस विशाल कैंप में स्त्री रोगियों की दूरबीन द्वारा जांच तथा उपचार कर आवश्यक सलाह दी जाएगी। वहीं ईएनटी विशषज्ञ द्वारा कान, नाक व गला रोग संबंधी जांच कर आवश्यक उपचार किया जाएगा।
यह होगा शिविर में
स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि शिविर में टीएलएच तकनीक द्वारा बिना पेट चीरे बच्चेदानी का ऑपरेशन, बिना बच्चेदानी निकाले बच्चेदानी की गांठ, अंडेदानी की गांठ, नसबंदी, दूरबीन द्वारा पूरे पेट की जांच, नसबंदी ट्यूब को वापस खोलने, बच्चेदानी की जांच, अधिक महावारी का बिना ऑपरेशन, सफेद पानी, बच्चा न लगने आदि की उचित जांच व उपचार किया जाएगा। कान, नाक व गला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील तंवर ने कान के पर्दे, मवाद बहने, नाक बहने, नाक की एलर्जी, जुकाम, बच्चे को बंद नाक के कारण मुंह से श्वास लेने की समस्या, दूरबीन द्वारा नाक के साइनस का ऑपरेशन, थॉयराइड व अन्य गले की गांठों का उपचार, बहरापन जांच, हियरिंग एड की सुविधा, आंख के नासूर का दूरबीन से जांच कर उपचार किया जाएगा।
डॉ. सुनील तंवर