देवडावास मोड पर खडे़ ट्रकों से 600 लीटर डीजल चुराया
दूनी| टोंक-देवली राजमार्ग पर बुधवार रात देवडावास चैराहा पर खडे दो ट्रकों से अज्ञात चोर 600 लीटर डीजल निकालकर ले गए। डीजल चोरी का पता गुरुवार सुबह पता चला। ट्रक चालक देवडावास निवासी नवाब खां ने बताया कि 12 चक्का ट्रक व एक ट्रेलर दोनों नजदीक खडा किया था। खलासियों को दोनों वाहनों में ही छोडकर अपने गांव चले गए। बुधवार रात अज्ञात चोर खडे ट्रेलर व ट्रक से 300-300 लीटर डीजल चुराकर ले गए। गुरूवार सुबह खलासी जब उठे तो डीजल फैला हुआ मिलने पर चोरी का पता चला।