एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद सतवीर चौधरी पहली बार टोडा-मालपुरा पहुंचने पर दो दर्जन गांवों का दौरा कर किसानों एव कांग्रेसी कार्यकर्ताओ से मिलेंगे। प्रवक्ता मुकेश कुमार ने बताया कि सतवीर चौधरी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने के बाद सबसे पहले डिग्गी कल्याण के दर्शन कर चौसला, मोतापुरा, डिग्गी नुक्कड़, चांदसेन, मालपुरा, इंदोली, संवािरया, दतौब, दाताजी, मांदोलाई, नयागांव मोड, पवालिया, पथराज, भांवता, भांसू, टोडारायसिंह, रतलाई, कुकड्ड, मोर, टोरडी, अंबापुरा, सैयद मोहल्ला, दुदु रोड़, सहित दो दर्जन से अधिक गांवों का दौरान कर किसानों एवं कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। उन्होने बताया कि इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता चौधरी के राष्ट्रीय सचिव बनने पर पहली बार टोडा-मालपुरा क्षेत्र में आने पर अभिनन्दन करेंगे।