संविधान बचाओ संघर्ष समिति की बैठक गुरुवार को समिति के अध्यक्ष प्रभुलाल बाडोलिया की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 21 मई को भारत सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दलित समाज की सही ढंग से पैरवी नही करने संसद मंे विधेयक नहीं लाने के विरोध में एवं 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान दलित समाज के लोगो पर दर्ज मुकदमों वापस लेने की मांग को चर्चा कर 21 मई को धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में अध्यक्ष औमप्रकाश महावर, बाबुलाल गुंसारिया, अकबर खान, सचिव सर्वेश मेहरा, सह सचिव हरिराम बड़ीवाल, कैलाशचंद बैरवा, अशोक बैरवा, राजेश पाराेचिया, रमेश, संजय, चंद्रप्रकाश, सुदर्शन जोनवाल, रमेशचंद आदि मौजूद रहे।
प|ी की शिकायत पर पति गिरफ्तार
लांबाहरिसिंह| देवल मार्ग नारायण सिंह सर्किल निवासी उषा देवी ने पति रामदेव पर आए दिन नशे में मारपीट करने की रिपोर्ट दी है।