भास्कर न्यूज| टोंक
कांग्रेस अल्पंसख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को रमजान व अधिक मास में बिजली-पानी की व्यवस्था सुचारू करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश समन्वयक मोहसिन रशीद खान ने बताया कि शुक्रवार से रमजान का महिना शुरू हो रहा है। जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग अल सुबह से शाम तक रोजा रखते है। वही इस साल दो ज्येष्ठ माह होने के कारण अधिक मास के चलते धार्मिक व्रत कार्यक्रम आदि हो रहे है। ऐसे में आए-दिन होने वाली अघोषित बिजली कटौती से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जबकि पिछले कुछ दिनों से जलदाय विभाग पानी सप्लाई सुचारू से नही कर पा रहा है, जिससें कई मोहल्लों में दो-दो दिनों के अंतराल में पानी आ रहा है।
उन्होंने बताया कि पूर्व में भी रमजाम के समय बिजली व पानी समस्या के चलते लोगो काे सडकों पर उतरना पड़ा था। ऐसे में आगे इस तरह की स्थिती ना बने इसलिए रमजान के इस माह बिजली-पानी की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में करवाई जाए। ताकि किसी का परेशानी का सामना ना करना पड़े।
इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जैबा खान, जावेद चिश्ती, मुजािहद कायमखानी, अरशद चिश्ती, मिर्जा मोहसीन रंगरेज, भागचंद अजमेरा, आरिफ, एडवोकेट शहीर खान, शाहजेब, आतिफ नकवी, राहुल सैनी, कमलेश सैनी, अजहर हिना, सहित कई लोग मौजूद रहे।