प्रबोधक आज मुख्यमंत्री को बताएंगे अपनी पीड़ा
पीपलू | राज. प्रबोधक संघ ब्लॉक पीपलू से जुड़े प्रबोधक सोमवार को मुख्यमंत्री के निवास पर जाएंगे। मुख्यमंत्री निवास पर सुबह 10 बजे प्रबोधक मुख्यमंत्री से मिलकर अब तक प्रबोधकों की शेष समस्याओं के निस्तारण की मांग करेंगे।
सांकेतिक धरना आज
टोंक | संविधान बचाओ संघर्ष समिति द्वारा सोमवार सुबह 10 बजे अंबेड़कर सर्किल घंटाघर पर सांकेतिक धरना दिया जाएगा। समिति अध्यक्ष प्रभु बाडोलिया व सचिव सर्वेश मेहरा ने बताया कि धरना के बाद कलेक्टर को केंद्रीय गृह मंत्री के नाम एससी-एसटी एक्ट 1989 संशोधन रद्द करने, दलितों पर दर्ज मामले वापस लेने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा।