जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इस बात को गोल्ड मेडल जीतकर अर्जुन सिंह व विकास चौधरी ने एकबार फिर साबित भी किया है।
जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव मोइनुल्ला खान ने बताया कि कोटा में 34 वीं राजस्थान सब जूनियर व जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में टोंक की दस सदस्यीय खिलाड़ी टीम ने दो स्वर्ण व पांच कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में टोंक के मोइनुल्ला खान ने निर्णायक के रूप में भी सेवाएं दी। उन्होंने बताया कि टोंक बॉक्सिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है तथा उसका उज्ज्वल भविष्य है।
राजस्थान सब जूनियर व जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले का परचम
टोंक. अर्जुन सिंह, जूनियर बॉक्सिंग में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता।
कार्यालय संवाददाता | टोंक
जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इस बात को गोल्ड मेडल जीतकर अर्जुन सिंह व विकास चौधरी ने एकबार फिर साबित भी किया है।
जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव मोइनुल्ला खान ने बताया कि कोटा में 34 वीं राजस्थान सब जूनियर व जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में टोंक की दस सदस्यीय खिलाड़ी टीम ने दो स्वर्ण व पांच कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में टोंक के मोइनुल्ला खान ने निर्णायक के रूप में भी सेवाएं दी। उन्होंने बताया कि टोंक बॉक्सिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है तथा उसका उज्ज्वल भविष्य है।
अर्जुन व विकास ने जीते स्वर्ण
अर्जुन सिंह ने व विकास चौधरी ने अपने अपने वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। इसके अतिरिक्त मोहम्मद सलमान खान, कुशाल शर्मा, प्रवीण मीणा, पवन सिंह चौधरी व ऋषि गौतम ने कांस्य पदक जीते। उक्त खिलाड़ी चूरू व जयपुर के स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से संघर्ष पूर्ण मुकाबले में हार गए थे। इसलिए उनको कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।
जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन ने जताया हर्ष
प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ियों के प्रति जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जावेद मसूद, उपाध्यक्ष सुजीत सिंहल, श्याम सोनी, खेल अधिकारी मुकेश शर्मा, ओलंपिक संघ के सचिव मुमताज राही, हाजी अब्दुल खालिक, मोहम्मद सादिक, रईस अहमद, काशिफ खान, युसुफ एजाजी, मिर्जा रिजवान सहित सैकड़ों लोगों ने हर्ष जताया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी बॉक्सिंग के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर चुके हैं।
टोंक. विकास चौधरी, जूनियर बॉक्सिंग में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता।