नेहरू पार्क के समीप सब्जी मंडी के विकास के लिए करीब 50 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसका शिलान्यास शीध्र ही समारोहपूर्वक किया जा सकेगा। शीघ्र ही वहां पर विकास कार्य शुरू हो सकेगा। नेहरू पार्क के समीप स्थित सब्जी मंडी में किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण सब्जी बेचने वालों को खासी परेशानी हो रही थी, वहीं खरीदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
बारिश में पानी भरने आदि के कारण तो खरीदारी एवं बिक्री दोनों ही परेशानी का कारण बन जाया करती है। लेकिन अब मंडी का निर्माण होने से अब वहां पर सभी को राहत मिल सकेगी। सभापति लक्ष्मी जैन ने बताया कि मंडी के लिए 50 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। नेहरु पार्क एवं किदवई पार्क के समीप इस मंडी में सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराए जा सकेंगी। नगर परिषद एक्सईएन दिनेश गोयल ने बताया कि मंडी में 49 लाख रुपए के विकास कार्य शीघ्र शुरू हो सकेंगे।
पक्की दुकानें-पार्किंग की सुविधा भी :
यहां पर सब्जी विक्रेताओं के लिए दुकान बनाई जाएंगी, पार्किंग, टायलेट, लाइटिंग, फर्श सीमेंटेड किए जाने के साथ ही पहले चरण में एक फ्लोर तैयार होगा। दूसरे चरण में उसके दूसरे फ्लोर का कार्य किया जा सकेगा। जल्दी ही मंडी में काम शुरू हो सकेगा। इस मंडी में शास्त्री नगर, आदर्शनगर, कंपू, विकास विहार कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों के लोग सब्जी खरीदने आते हैं। यहां पर कोई व्यवस्थाएं नहीं होने के कारण सब्जी बेचने वाली नीचे ही सब्जी लिए बैठी रहती है। लेकिन अब उनको पक्की दुकान सहित वहां पर अन्य सुविधाएं भी मिल सकेंगी।
टोंक. हेमू कालॉनी सर्किल के समीप 50 लाख की लागत से नई सब्जी मंडी का निर्माण कार्य शुरू हुआ।