पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुर्जर चाहते हैं शांतिपूर्ण तरीके से आरक्षण

गुर्जर चाहते हैं शांतिपूर्ण तरीके से आरक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक कालूराम गुर्जर ने कहा कि गुर्जर महासभा समाज के आरक्षण की पक्षधर है, लेकिन इसके लिए आंदोलन से नहीं, बल्कि शांतिपूर्ण तरीके से वार्ता कर समाज को आगे बढाने की जरूरत है। गुर्जर कोटा जाते समय डाक बंगले में रुके। उन्होंने इस मौके पर कहा कि भीलवाड़ा में प्रदेश स्तरीय गुर्जर समाज का जनजागृति सम्मेलन 17 जून को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने राजस्थान गुर्जर महासभा की स्थापना एवं कार्यप्रणाली आदि से अवगत कराते हुए बताया कि महासभा के प्रयास से जयपुर में गुर्जर समाज के भवन के लिए जमीन आवंटित करवाई गई है। इससे पहले राजस्थान गुर्जर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष कालूलाल गुर्जर व महासभा के प्रदेश महामंत्री मोहन लाल गुर्जर का महासभा के रामवतार गुर्जर, महामंत्री रामेश्वर गुर्जर, मोरपाल गुर्जर, कंवर पाल गुर्जर, राजू गुर्जर, छोटू गुर्जर, किशन गुर्जर, रोमेन्द्र गुर्जर, शिवराज गुर्जर आदि ने स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...