भाजपा टोंक विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक आज
टोंक | भाजपा विधानसभा क्षेत्र टोंक के कार्यकर्ताओं की बैठक विधायक अजीत सिंह व जिला प्रभारी सुरेश टाक की मौजूदगी में सोमवार शाम 4 बजे पंचकुइयां दरवाजा पुरानी टोंक स्थित नामदेव धर्मशाला में होगी।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज
टोंक | जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी जर्रार खान ने बताया कि डीसीसी कार्यालय में 21 मई सुबह 10 बजे पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) पर संगोष्ठी का आयोजन होगा।
देवली में भी दलित वर्ग धरना देकर एसडीएम को देगा ज्ञापन
टोंक | अंबेडकर विचार मंच व एसटी-एससी वर्ग के तत्वाधान में सोमवार को एसडीएम कार्यालय देवली के सामने देशव्यापी धरना दिया जाएगा। उसके बाद पीएम, राष्ट्रपति,सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। मंच से जुड़े रामराज बैरवा आदि ने बताया कि ज्ञापन में मांग की जाएगी कि 2 अप्रैल को गिरफ्तार किए लोगों को रिहा करने, मृतकों के आश्रितों को नौकरी देने आदि की मांग की जाएगी।