पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मूक बधिर पक्षियों की सेवा करना हर मानव का कर्तव्य

मूक बधिर पक्षियों की सेवा करना हर मानव का कर्तव्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर के सामाजिक सरोकार अभियान के तहत आईए बनें पक्षियों का सहारा दैनिक भास्कर की विनम्र पहल, आइये परिंडे बांधने का अभियान चलाएं, बेहाल पक्षियों की सुध लें, थोड़ा सा दाना-थोड़ा सा पानी जिंदा रहेगी चिड़िया रानी, सेव द बर्ड अभियान चलाया जा रहा है। इसके प्रेरित होकर विभिन्न सामाजिक संगठन, राजनैतिक पार्टियों से जुड़ी महिलाओं, परिवार के लोग परिंडा बांधकर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। इसी के तहत भाजपा महिला मोर्चा की मंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित बैठक के दौरान मंदिर परिसर में बने उद्यान में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे।

मोर्चा की जिलाध्यक्ष बीना जैन छामुनिया, महामंत्री राधा साहू, जिलामंत्री विजयलक्ष्मी जौहरी, टोंक शहर मंडल अध्यक्ष कलावती यादव, मंजू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ममता डीआर, मंडल उपाध्यक्ष मोनिका जैन, बूथ अध्यक्ष प्रियंका जैन, शहर मंडल महामंत्री मंजु जैन, चंद्रकला गुर्जर, संतोष गुप्ता, नीलम, आशा, हेमलता, प्रियंका गौतम, जूली शर्मा, अंजु विजय, अनिता, बूथ जिला प्रभारी शशिकला वैष्णव आदि ने पक्षियों के लिए मंदिर परिसर में परिंडे बांधे। वहीं परिंडों में नियमित पानी भरने की जिम्मेदारी भी सौंपी। दैनिक भास्कर के सेव द बर्ड अभियान से प्रेरित होकर वार्ड नंबर 38 में रावण की डूंगरी निवासी कजोड़ी देवी ने परिवार सहित पक्षियों के लिए परिंडे बांधे और उनके दाने पानी के इंतजाम किया। इस दौरान पिंकी देवी, पार्वती (पूजा), सुमन, प्रेरणा, अजय, विकास, राहुल सीताराम, पवन खटीक, अक्षय, कर्तव्य सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

महिला मंडल ने बांधे 21 परिंडे

माहेश्वरी महिला मंडल टोंक द्वारा पवित्र पुरुषोत्तम मास के दौरान गांधी गो शाला में पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था की। मण्डल अध्यक्ष अलका भण्डारी ने बताया कि गो शाला में लगे वृक्षों और टीन शेड के नीचे 21 परिंडे बांधे तथा पक्षियों के लिए चुग्गा भी डाला। इन परिंडों में रोजाना पानी भरने की व्यवस्था भी तय की गई। इस अवसर पर मंडल संरक्षक डॉ. गीता माहेश्वरी, महामंत्री मोनिका अजमेरा, कोषाध्यक्ष संतोष जाजू, सुशीला जाजू, मृदुला मालपानी, अनिता मूंदड़ा, सोहिनी मूंदड़ा, सुशीला अजमेरा, सरोज तोतला, रमा, मीना तोषनीवाल, सुशीला माहेश्वरी, अंजना मूंदड़ा, मधु तोषनीवाल, सोनू कहालिया, कलावती, नीतू अजमेरा आदि महिलाएं मौजूद थीं।

बरोनी |दैनिक भास्कर के सेव द बर्ड अभियान से प्रेरित होकर शुक्रवार को ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका तंवर ने जल मित्र अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि मूक बधिर पक्षियों की सेवा करना हर मानव का कर्तव्य है। पंचायत प्रसार अधिकारी महेंद्र मीणा, सरपंच इमरान खान ने जल को अनमोल बताते हुए पानी कार सदुपयोग कर को प्रेरित किया। इस मौके पर युकां महासचिव शंकर पंवार, भाजयुमो देहात महामंत्री हंसराज गुर्जर, देहात उपाध्यक्ष हरिनारायण गुर्जर, शिवदयाल पंवार, राजाराम चौधरी ,केदार पंवार, डॉ. दयाराम चौधरी, दैनिक भास्कर एजेंट मुकेश गुर्जर, मुकेश, कालू सेन आदि मौजूद थे।

कथा में पानी की बताई महत्ता

राजमहल |दैनिक भास्कर के सेव द बर्ड अभियान के तहत पक्षियों को बचाने के लिए आलकेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में वृक्षमित्र विष्णु लांबा के साथ ठाकुर पृथ्वी सिंह तथा नानी बाई का संगीतमय मायरा कथा वाचन करने आई संत वंदना शर्मा ने परिंडे बांधे। इस मौके पर कथा में आए लोगों को पक्षियों के लिए गर्मी में पानी की महत्ता बताते हुए बूंद बूंद पानी के उपयोग के साथ पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देने को कहा। गर्मी में पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लेते हुए दूसरे लोगों को भी इस कार्य के लिए जागृत करने का संकल्प दिलाया। आलकेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में पौधरोपण किया गया। साथ ही इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लोगों को दी।

पचेवर |दैनिक भास्कर द्वारा पक्षियों के लिए चलाए जा रहे अभियान सेव द बर्डस से प्रेरणा लेते हुए समाजसेवियों ने 11 परिंडे बांधने के साथ ही दाना-पानी की व्यवस्था बनाए रखने की शपथ ली।

परिंडे बांधने के इस पुनीत कृत्य के अवसर पर वार्ड पंच राकेश जैन ने बताया कि पशु-पक्षियों की सुरक्षा करना मानव मात्र का सबसे बड़ा धर्म है। इस अवसर पर वार्ड पंच रघुवीरसिंह, जाकिर मोहम्मद, इकराम मोहम्मद, बद्रीलाल गुर्जर, सुमेरसिंह, बद्रीलाल जाखड़, नंदलाल सेन आदि उपस्थित रहे।

जंगलों में रखे चुग्गादान

मोर |दैनिक भास्कर के सामाजिक सरोकार व सेव द वर्ड अभियान अंतर्गत परिंडा बांधने की होड़ मची हुई है। कस्बा के सार्वजनिक तालाब की पाल, उपस्वास्थ्य केंद्र तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में सामाजिक संस्था से जुडे लोगों ने परिंडा बांधें तथा चुगादान रखे। इसी प्रकार गांव पंवालिया में नैस्ती माता समिति की ओर से परिंडा बांधे गए। गांव के अटल सेवा केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सार्वजनिक स्थानों पर परिंडा बांधकर पुण्यार्जन किया। गांव मांदोलाई में नेहरू युवा मण्डल की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नेहरू उद्यान तथा जंगलों में परिंडे व चुगादान रखे गए। साथ ही कार्यकर्ताओं को पानी डालने व चुगा रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर संरक्षक केसरलाल, उपप्रधान जगदीश घटाला, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष सौभागमल डाबला आदि मौजूद थे।

बैरवा महासभा ने परिंडे बांधे

टोडारायसिंह |कस्बे में रविवार को दैनिक भास्कर के सेव द वर्ड अभियान के अंतर्गत मूक पंछियों को बचाने के लिए बैरवा महासभा शाखा टोडारायसिंह ने विश्रामगृह पर लगे नीम, सफेदा के पेड़ की शाखाओं पर 6 परिंडे बांध कर नियमित पानी भरने के लिए जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष मूलचंद बैरवा ने समाज बंधुओं को पानी की महत्ता बता कर बूंद-बूंद पानी बचाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि दैनिक भास्कर का पक्षियों के लिए परिंडा बांधों अभियान बहुत सराहनीय है। सभी को इस नेक कार्य करने के लिए आगे आना चाहिए।

इस दौरान समाज बंधुओं ने अलग अलग जगहों पर उत्साह पूर्वक 6 परिंडे बांधे हैं। इस अवसर पर भंवरलाल बैरवा, गोपाल बैरवा पूर्व सरपंच, गोरधन बैरवा, नानूलाल बैरवा पूर्व सीआर, शंकरलाल, घासीलाल, रामकरण, रामनिवास बैरवा, प्रहलाद आदि ने सहयोग किया।

दैनिक भास्कर के सेव द बर्ड अभियान से प्रेरित होकर लोगों में परिंडे बांधने के लिए जबरदस्त उत्साह

टोंक

टोडारायसिंह.

खबरें और भी हैं...