रेड डोनर्स क्लब द्वारा चंद्रभान अस्पताल के साथ मिलकर छठा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 51 रक्तदाताओं ने भीषण गर्मी के बीच रक्तदान कर पुनीत कार्य को अंजाम दिया। शिविर का शुभारंभ टोंक पंचायत समिति के प्रधान जगदीश गुर्जर, सआदत अस्पताल के रक्त बैंक प्रभारी डाॅ. नवनेंद्र पाठक, चंद्रभान अस्पताल के निदेशक डाॅ. चंद्रभान व पंचायत समिति टोंक के सरपंच संघ अध्यक्ष देवालाल गुर्जर द्वारा माता सरस्वती के चित्र के आगे संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर रेड डोनर्स क्लब के रमणीक भगत द्वारा 10 वीं बार व अमित छामुनिया द्वारा 7वीं बार व मीडियाकर्मी मनोज तिवारी ने 40 वीं बार रक्तदान कर मिसाल कायम की तथा रक्तदान के प्रति लोगों को प्रेरित भी किया।
जरूरतमंद के काम आता है
कि रेड डोनर्स क्लब अब तक 2000 से अधिक लोगों से ऑन कॉल रक्तदान कराकर कई जरूरतमंदों के लिए मददगार साबित हो चुका है।
टोंक.रेड डॉनर्स क्लब के रक्तदान शिविर में मीडियाकर्मी मनोज तिवारी 40 वी बार रक्तदान करते हुए।