पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निशुल्क दूरबीन जांच एवं चिकित्सा शिविर में 350 रोगियों की जांच

निशुल्क दूरबीन जांच एवं चिकित्सा शिविर में 350 रोगियों की जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक |दैनिक भास्कर व जयपुर दूरबीन हॉस्पिटल, नक्ष राइनो प्लास्टी सेन्टर के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में निशुल्क दूरबीन जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजन किया गया। इसमें स्त्री रोगियों की दूरबीन द्वारा जांच कर आवश्यक उपचार किया गया। वहीं ईएनटी विशषज्ञों द्वारा कान, नाक व गला रोग संबंधी जांच की तथा ऑपरेशन योग्य रोगियों को ऑपरेशन कराने का सुझाव दिया। अपने रोगों का उपचार कराने के लिए सुबह से ही रोगियों का शिविर में पहुंचना शुरू हो गया। शिविर स्थल पर दिन भर रोगियों की भीड़ लगी रही। शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। शिविर में 350 रोगियों की जांच कर दवाइयां दी गई। ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील तंवर ने दूरबीन द्वारा कान के पर्दे की जांच, नाक की अंदरूनी जांच की तथा आवश्यक उपचार किया। डाॅ. तंवर ने बताया कि नाक की एलर्जी, सुनाई कम देना या कान से मवाद आना आदि कान संबंधी बीमारियों का दूरबीन की सहायता से सफल उपचार संभव है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशीला सैनी ने महिला रोग संबंधी परामर्श दिया। सफेद पानी, महावारी ज्यादा आना, समय पर नहीं आना व बच्चा न लगने आदि रोगों की जांच की। कई महिलाओं की बच्चेदानी की दूरबीन की सहायता से जांच कर इलाज किया तथा आवश्यक सलाह दी। ऑपरेशन योग्य मरीजों को रियायती दरों पर व भामाशाह में निशुल्क ऑपरेशन कराने का सुझाव भी दिया गया। शिविर में डॉ. कपिल, डॉ. छाया, डॉ. मुकेश पलसानिया, नरेंद्र कुमावत, सुनीत, दशरथ, विजय, लक्ष्मी, जितेंद्र, सुनील आदि टीम के सदस्यों सहित दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ विनोद शर्मा, सब एडिटर गजेंद्र शर्मा आदि ने भी शिविर में सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...