नियमित रोजगार की मांग, जिला संदर्भ व्यक्तियों ने सौंपा ज्ञापन
टोंक | अखिल राजस्थान डीआरजी संघ ने जिला संदर्भ व्यक्तियों को नियमित रोजगार देने की मांग करते हुए कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदेशाध्यक्ष लालचंद जांगिड़ के नेतृत्व में जिला संदर्भ व्यक्तियों ने नियमित व स्थायी नियुक्ति करने, वेतनमान की विसंगति दूर करने आदि मांगों को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष आशाराम नगर, अभिषेक संगत, सचिव श्योजी वर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद सैनी आदि सदस्य उपस्थित रहे।