- Hindi News
- National
- गुराई में न्याय आपके द्वार शिविर, 20 साल बाद पुत्री से पुत्र बना बद्रीलाल
गुराई में न्याय आपके द्वार शिविर, 20 साल बाद पुत्री से पुत्र बना बद्रीलाल
दूनी | गुराई ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बुधवार को राजस्व लोक अदालत व न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित किया गया। एसडीएम भावना शर्मा की मौजूदगी में गुराई निवासी बदरी लाल के नाम का शुद्धिकरण किया गया। बद्रीलाल पुत्र नंदा लाल ने बताया कि 20 सालों से जमाबंदी में उसका नाम बद्रीलाल की जगह बरधी पुत्री नंदा कर रखा है। एसडीएम ने पटवारी, गिरदावर, तहसीलदार को बुलाकर हाथों हाथ जमाबंदी में नाम शुद्धिकरण कराया। 79 ग्रामीणों का पट्टे, 50 नामांतरण, 5 जन्म प्रमाण पत्र, 5 मृत्यु प्रमाण पत्र, 8 नाम शुद्धिकरण, 40 जमाबंदी नकलें निकाली गई।
पुलिस रेंज स्तरीय 25वीं खेलकूद प्रतियोगिता आज से
टोंक | पुलिस विभाग की रेंज स्तरीय 25वीं खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार से पुलिस परेड ग्राउंड एवं खेल स्टेडियम में शुरू होगी। इसमें आईजी मालिनी अग्रवाल प्रतियोगिता का उद्घाटन करंेगी। प्रतियोगिता में अजमेर रेेंज के अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, किशनगढ़, पीटीएस, जीआरपी अजमेर व टोंक की टीम भाग लेंगे। प्रतियोगिता में बॉलीबाल, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, जूडो, शूटिंग, एथलेटिक्स सहित कई खेल होंगे।