पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला मंडल की सदस्यों ने परिंडे बांधे, जल मित्र ने किया पानी बचाने काे प्रेरित

महिला मंडल की सदस्यों ने परिंडे बांधे, जल मित्र ने किया पानी बचाने काे प्रेरित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामाजिक सरोकार एवं नवाचार के प्रतीक आइए परिंडे बांधे अभियान चलाएं बेहाल पक्ष पक्षियों की लें सुध अभियान के तहत दैनिक भास्कर की पहल से आमजन जुड़ने के लिए उत्साहित नजर आ रहा है। इसके तहत विभिन्न जगहों पर लोग अपने स्तर पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर उनके लिए पानी व चुग्गा दाना की व्यवस्था कर रहे हैं। वहीं अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं। हाउसिंग बोर्ड सुंदर कांड महिला मंडल की ओर से औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कपड़ा मिल परिसर में 11 पक्षियों के लिए परिंडे बांधे। इस मौके पर उन्होंने परिंडे बांधने का संकल्प लिया। हाउसिंग बोर्ड में स्थित पार्कों, मंदिर परिसरों सहित विभिन्न स्थानों पर लगे पेड़ों पर भी परिंडे बांधने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जल मित्र मधु गोयल, रंजना गर्ग, पूर्व पार्षद किरण सोनी, हेमलता माहेश्वरी, हिमानी वर्मा, मंजू विजय, सन्नो सोलंकी सहित बालिकाएं एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। दैनिक भास्कर की जल मित्र मधु गाेयल, किरण सोनी ने उपस्थित सभी महिलाओं को जल बचाने का संकल्प दिलाते हुए पानी का महत्व बताया। इसी प्रकार लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव व रेल लाओ संघर्ष समिति दलित सेना के अध्यक्ष अकबर खान ने पुलिसकर्मियों को परिंडे वितरित किए तथा परिंडों को पेड़ों पर बांधकर उनमें नियमित पानी भरने का संकल्प लिया।

बंथली | दैनिक भास्कर की इस अभिनव पहल से प्रेरित होकर भरनी गांव के खेड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शिव मित्र मंडली के सदस्यों ने पक्षियों के लिए परिंडे बांधा तथा पानी भरा। इस मौके पर हरिराम प्रजापति, बन्नालाल प्रजापति, सौभाग प्रजापति, डीआर मीना, लोकेश शर्मा, अमित मुंदरा, युवाओं ने परिंडे में नियमित पानी भरने का संकल्प लिया। मुकेश माली, धनराज प्रजापति, राधाकिशन शर्मा आदि मौजूद रहे।

उनियारा |दैनिक भास्कर द्वारा चलाई जा रही पक्षियों के लिए परिंडे बांधने की पहल से लोगों में जागृति आने लगी है। कस्बे में युवाओं ने पक्षियों के लिए छायादार पेड़ के नीचे परिंडे लगाए एवं दाना पानी डाला एवं परिंडों में नियमित पानी डालने के लिए प्रेरित कर सभी को एक एक परिंडे बांधने को कहा। इस अवसर पर रामकिशन सैनी, हेमप्रकाश शर्मा, अंकित, मुकेश शर्मा, कुशाल शर्मा, लाईक मोहम्मद सहित कई लोगों ने नीम के पेड़ नीचे पांच परिंडे बांधे।

कुरेडा में युवाओं ने बांधे परिंडे

पीपलू| गर्मी में पक्षियों को राहत देने के उद्देश्य दैनिक भास्कर की अभिनव पहल से प्रेरित होकर कुरेडा गांव में युवाओं ने सार्वजनिक स्थानों एवं पेड़ों पर परिंडे बांधते हुए उसमें पानी भरा। परिंडे बांधने वालों में जीतराम यादव, लोकेश मीणा, मंगल, भरत, कन्हैया, जीतराम, मनराज, मनोज आदि शामिल रहे।

झिलाय ।गांव झिलाय में दैनिक भास्कर के सेव द बर्ड अभियान से प्रेरित होकर मीनाक्षी विजय फाउंडेशन ने पक्षियों के लिए पानी के परिंडे बांधे। फाउंडेशन ने गांव के 11 अलग-अलग स्थानों पर पेड़ों के परिंडे बांधकर पानी भरा। इस दौरान इस्माइल मियां, महावीर सिंघल, रमाशंकर विजय, राकेश विजय, कैलाश सिंगवाडिया, सुरेन्द्र साहू, बुद्धिप्रकाश सैन सहित फाउण्डेशन के कार्यकर्ताओं ने परिंडे बांधे।

टोडारायसिंह |दैनिक भास्कर के सामाजिक सरोकार अभियान के तहत आइए बनें पक्षियों का सहारा, दैनिक भास्कर की विनम्र पहल, आइए परिंडे बांधने का अभियान चलाएं, सेव द बर्ड अभियान चलाया जा रहा है। इससे प्रेरित होकर बुधवार को आशीष न्यूज एजेंसी टोडारायसिंह के तत्वावधान में नेहरू पार्क उद्यान में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे व उनमें दाना व पानी भरा। इस दौरान 11 परिंडे लगाए गए है। इस अवसर पर दैनिक भास्कर के एजेंट राजेन्द्र विजयवर्गीय, भास्कर संवाददाता सुभाष चंद्र पाण्डे, गीता, सुनिल भारत शर्मा, आशीष विजयवर्गीय, रविंद्र सोनी, प्रधान गुर्जर, वैभव विजयवर्गीय आदि मौजूद रहे

टोंक

देवली

खबरें और भी हैं...