- Hindi News
- National
- भास्कर व जयपुर दूरबीन हॉस्पिटल, नक्ष राइनो प्लास्टी सेन्टर के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर 20 को
भास्कर व जयपुर दूरबीन हॉस्पिटल, नक्ष राइनो प्लास्टी सेन्टर के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर 20 को
टोंक |टोंक दैनिक भास्कर व जयपुर दूरबीन हॉस्पिटल, नक्ष राइनो प्लास्टी सेन्टर के संयुक्त तत्वाधान में 20 मई को जैन नसियां के पास स्थित अग्रवाल धर्मशाला में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनर के सान्निध्य में आयोजित होने वाले इस विशाल कैंप में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशीला सैनी और कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील तंवर द्वारा निशुल्क दूरबीन जांच एवं चिकित्सा परामर्श, शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन 9509868888 नंबर पर किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन शिविर स्थल पर भी हाथों-हाथ करवाया जा सकेगा। यह होगा शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि शिविर में टीएलएच तकनीक द्वारा बिना पेट चीरे बच्चेदानी का ऑपरेशन एवं मायोमेक्टमी तकनीक से बिना बच्चेदानी निकाले बच्चेदानी की गांठ एवं अन्य बीमारियां जैसे, अंडेदानी की गांठ, नसबंदी, दूरबीन द्वारा पूरे पेट की जांच, नसबंदी ट्यूब को वापस खोलने, बच्चेदानी की जांच, अधिक माहवारी का बिना ऑपरेशन, सफेद पानी, बच्चा न लगने की उचित जांच व उपचार किया जाएगा। कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील तंवर ने बताया कि कान में मवाद बहने एवं कम सुनाई देना, कान के परदे का अत्याधुनिक तकनीक से प्रत्यारोपण, नाक बहने, नाक की एलर्जी, जुकाम, बच्चों को बंद नाक के कारण मुंह से श्वास लेने की समस्या, दूरबीन द्वारा नाक के साइनस का ऑपरेशन, थॉयराइड व अन्य की गांठों का उपचार, बहरापन जांच हियरिंग एड सुविधा आंख के नासूर का दूरबीन से जांच कर उपचार किया जाएगा, डॉ. सुनील तंवर ने और बताया कि कि टेढ़ी-मेढ़ी, विकृत नाक को राइनो प्लास्टी सर्जरी द्वारा सुंदर बनाया जा सकता है। पहले यह सुविधा बड़े शहरों में उपलब्ध थी परन्तु अब यह सुविधा जयपुर दूरबीन अस्पताल में भी उपलब्ध है। जिनकी नाक का आकार एवं आकृति चेहरे के अनुरूप नहीं हैं, हंप एवं क्रुकड़ नाक, दबी नाक, मोटी एवं बेडौल नोज टिप, टेढ़ी-मेढ़ी, विकृत नाक है वे निशुल्क परामर्श ले सकते हैं। नक्ष राइनो प्लास्टी सेन्टर उत्तरी भारत का एक मात्र सेंटर है जिसमें नाक को स्वस्थ व सुंदर बनाया जाता है।
डॉ. सुशीला सैनी
डॉ. सुनील तंवर