तोरपा पूर्वी के वार्ड चार का हुआ नामकरण
तोरपा पूर्वी पंचायत के वार्ड चार का नामकरण समाजसेवी व पूर्व उपप्रमुख अनिल भगत की पहल पर किया गया। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुखिया विनीता नाग सहित ग्रामीणों की उपस्थिति में नामकरण किया गया। अनिल भगत ने बताया कि पिछले एक वर्ष पूर्व ही इस ग्रामीणों का विचार लिया गया था तथा ग्रामीणों ने इस बेनाम मुहल्ले का नाम अंबेडकर नगर तथा पथ को अंबेडकर पथ किये जाने पर खुशी जाहिर की।
उन्होंने बताया कि अपने खुद के प्रयास से तथा ग्रामीणों का सहयोग लेते हुए इसका नामकरण किया है उन्होंने इस जगह पर जल्द ही बाबा साहेब की प्रतिमा भी स्थापित किये जाने की बात कही। बताते चलें कि इससे पूर्व अंबेडकर नगर क्षेत्र को तोरपावासी विभिन्न नामों से पुकारते थे। ग्रामीण उसे कभी कबाड़ी वाली गली तो कभी टोंगरी गली, कहते वहीं कई बार लोग उसे नीचे हरिजन बस्ती, मस्जिद गली, घासी टोली, बड़ाईक टोली सहित कई उपनामों से जानते थे। अनेक नामों के कारण कभी कभी पथ भटक जाते थे। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए शनिवार को उस क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों की उपस्थिती में मुहल्ले का नामकरण कर दिया गया।
गली व मुहल्ले को नाम मिलने पर मुखिया विनीता नाग ने कहा कि संविधान निर्माता का नाम मिलने से इसे एक पहचान मिल गई। वहीं ग्रामीणों ने अनिल भगत के इस प्रयास की सराहना भी कर रहें है। ज्ञात हो कि इस टोले में हरिजन समुदाय के लोग ज्यादा संख्या में बसे हुए है और वे बाबा साहेब को अपना आदर्श मानते हैं।
नामकरण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र के समीप बाबा साहेब की तस्वीर लगा बोर्ड भी लगाया गया जिसमें पुष्पाजंलि अर्पित कर नामकरण की घोषणा की गई। मौके पर मुखिया विनीता नाग, उपमुखिया राधेश्याम भगत, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोरचा के जिलाध्यक्ष कैसर खान, यूथ क्लब के विवेक जायसवाल, गौरी नायक, विजेता सिंह, मुनू नायक, राजेश राम, अख्तर अहमद, राजेश कुमार, पवन पाढ़ी, कृष्णा नायक, सुकरा नायक, मुनिता देवी, द्रौपदी देवी, सत्या कुमार राम, राहुल नायक, विक्रम नायक सहित कई लोग उपस्थित थे।
तोरपा में सड़क का नामकरण करते अनिल भगत।