पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उर्दू विद्यालयों में भी हो शिक्षकों की बहाली : तोरपा मंडल

उर्दू विद्यालयों में भी हो शिक्षकों की बहाली : तोरपा मंडल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोरपा | भाजपा अल्पसंख्यक मोरचा के तोरपा मंडल की बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष आजाद खान की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन विस्तार सहित कई निर्णय लिये गये। बैठक में कार्यकर्ताओं ने भी अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने उर्दू विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग रखी। आजाद खान ने कहा कि देश के अन्य राज्यों से झारखंड में शिक्षा का स्तर काफी बेहतर है। मगर राज्य के उर्दू विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है। उन्होंने उर्दू शिक्षा का स्तर और बेहतर हो इसके लिए उन्होंने राज्य के सभी राजकीय उर्दू प्राथमिक विद्यालयों एवं राजकीय उर्दू मध्य विद्यालयों में भी पारा शिक्षकों की बहाली की जाए। मौके पर उपाध्यक्ष महमूद खान, जिब्राइल अंसारी, युनुस लाल, शाहिद अंसारी, हसन खान, रिजवान खान, तौसिफ खान, अख्तर अंसारी, फारूख अंसारी, फिरदौस अंसारी, सालेहा खातून आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...