झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी का उत्पात जारी
तोरपा | झुंड से बिछड़ा एक हाथी क्षेत्र में लगातार उत्पात मचा रहा है। आसपास के इलाकों के घरों व खेतों में लगीं फसलों को निशाना बना रहा है। मंगलवार की रात को अम्मा पंचायत के कई गांवों में इस हाथी ने नुकसान पहुंचाया। उरमी में पंचायत भवन के समीप परधु सिंह के घर को क्षतिग्रस्त किया। घटना के वक्त परधु अपने घर में सोया हुआ था। दूसरे कमरे में रखे धान को भी खा गया। धान खाने के लिए हाथी ने घर की दीवार तोड़ दी। घर में रखे बक्से सहित अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा।