बहुउद्देशीय भवन का विधायक ने किया शिलान्यास
विधायक पौलुस सुरीन ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में बनने वाले बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास किया। मौके पर विधायक ने बनने वाले भवन का उद्देश्य भी बताया। ज्ञात हो कि बनने वाले भवन में मीटिंग हाॅल तथा कई कार्यालय होगी। मल्टीपर्पस हाॅल में भूतपूर्व सैनिक, महिला संघ सहित प्रेस मीडिया कर्मियों को एक कार्यालय कमरा रहेगा। इसमें मीटिंग हाॅल भी होगा जो सुविधा अनुसार प्रयोग में लाया जाएगा।
विधायक पौलुस सुरीन ने बताया कि इस भवन के बनते ही इसके ऊपर एक पुस्तकालय हाॅल का निर्माण होगा। पुस्तकालय स्कूल व काॅलेज के छात्र सहित प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वालो की सुविधा को देखते हुए बनाया जाएगा। शिलान्यास के दौरान प्रमुख रोशनी गुड़िया, उपप्रमुख सोफिया सुल्ताना, बीडीओ प्रभाकर ओझा, सीओ जोसेफ कंडूलना, मुखिया सुनीता गुड़िया व विनीता नाग, प्रखंड अध्यक्ष उदय तोपनो, आनंद आदि उपस्थित थे।