पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झामुमो सरकार बनी तो नए रूप में संवारूंगा तोरपा को : पौलुस

झामुमो सरकार बनी तो नए रूप में संवारूंगा तोरपा को : पौलुस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में बैठक की गई। विधायक पौलुस सुरीन की उपस्थिति में आयोजित बैठक में तोरपा महिला संघ व भूतपूर्व सैनिक संघ के सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान विधायक पौलुस सुरीन ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मैं हमेशा ही प्रतिबद्ध हूं। आप सभी का सहयोगात्मक रवैया तोरपा प्रखंड के विकास के लिए मुझे सहयोग करता है। उन्होंने देश सेवा में अपनी सारी जिंदगी लगा देने वाले सैनिकों के जज्बे को सलाम किया। महिला संघ द्वारा ग्रामीण इलाकों में की जा रही आजीविका संबंधी खेती की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि तोरपा में रांची से ज्यादा बेहतर आम मिलता है। इसके लिए तोरपा के ग्रामीण महिला संघ के आभारी हैं। उन्होंने मीडिया के कार्यों की भी सराहना की।

खासकर झारखंड की मीडिया के बारे में कहा कि राज्य की मीडिया सरकार के हर गलत फैसले पर उनको घेरती है। उन्होंने कहा कि अगली बार हमारी सरकार आती है तो आप सभी के सहयोग से तोरपा के सभी चौक-चौराहों को नए रूप में संवारेंगे। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष मिखाइल सांगा ने कहा कि उन्हें बैठक करने के लिए कार्यालय की आवश्यकता होती थी, हम सभी भटकते रहते थे। उन्होंने कार्यालय देने के लिए विधायक का आभार जताया। इसके साथ ही महिला संघ की गोदलिभा केरकेट्टा ने भी उनकी समस्या का निदान करने के लिए विधायक को धन्यवाद किया। इस दौरान उपप्रमुख सोफिया सुल्ताना ने मस्जिद गली की समस्याओं की ओर विधायक पौलुस सुरीन का ध्यानाकर्षण कराया।

खबरें और भी हैं...