तोरपा | तोरपा मस्जिद गली की एक महिला से 30 हजार रुपए रविवार को दो ठगों ने गायब कर दिया। हरा रंग का कपड़ा पहने दो साधु घर आए व पीने के लिए पानी मांगा व पानी मुंह में डाल कर दूध के रूप में निकाल दिया।
इसके बाद अंगूठी को डबल कर दिया। तोरपा मस्जिद गली निवासी जुनैद अंसारी की प|ी सबा खातून को अपनी बातों में फांस कर रुपए दुगुना करने की बात कही। उसने अालमारी में रखे 30 हजार रुपए लाकर साधु के हाथों में थमा दिया। साधु उसे एक पोटली में रख पोटली बंद कर दिया। उसे सबा के हाथ में थमा दिया। पोटली देते हुए साधु ने सबा खातून को उसके चले जाने के बाद पोटली खोलने की चेतावनी दी। बाद में पोटली को खोला तो उसमें ईंट-पत्थर मिले। लोग साधु की खोज में निकले पर सफलता नहीं मिली।