ग्राम प्रधान क्षेत्र की समस्याओं की सूचना ब्लाॅक में दें : बीडीओ
प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जागृति मंच खूंटी की ओर से आयोजित बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान उपस्थित थे। ग्राम प्रधान के साथ हुई वार्ता के दौरान क्षेत्र की समस्याओं व संविधान के अनुच्छेद पर चर्चा हुई।
अविलंब दूर कराने का भी आश्वासन दिया गया। बीडीओ प्रभाकर ओझा ने क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। सीओ जोसेफ कंडूलना ने बताया कि चंद्रपुर में बन रहा भवन पहले खूंटी में बनना था जो जमीन के अभाव में तोरपा में बना। इसी प्रकार आगे भी आने वाली योजनाओं का विरोध न करने की अपील की।
मौके पर जेएसएस रविकुमार सहगल, बीएसओ एसएन प्रसाद, जेई रावेल होरो, सीडीपीओ पूर्णिमा सिन्हा, बीपीओ नरेंद्र कुमार, जोनसन टूटी, वाल्टर कंडूलना, पतरस सेरेंग, विल्कन तोपनो, लोरेंस भेंगरा, इग्नेस हेमरोम आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कारलुस भेंगरा तथा धन्यवाद ज्ञापन शिबू होरो ने किया। इधर, तोरपा चौक पर बाइक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि सुरेश नाम का युवक खूंटी जा रहा था। इसी क्रम में बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
प्रधानों ने उठाई समस्या
फटका पंचायत में जंगली हाथियों का आतंक, सोनपुरगढ़ के विद्यालय में शिक्षक की कमी, गर्भवती महिलाओं को होने वाली समस्या, चम्पाबहा गढ़ाटोली में और शिक्षकों की आवश्यकता है। इसके साथ ही कई अन्य समस्या बैठक के दौरान उठी तथा आगे भी आने वाली समस्याओं को प्रखंड विकास पदाधिकारी को अवगत कराने कराने की बात कही।