तोरपा | बारकुली पंचायत निवासी स्व. डोमन नाग के पुत्र नीलांबर नाग के खाते से पिछले दिनों प्रत्येक दिन दस हजार रुपए की निकासी की गई। खाता से दस दिनों में कुल एक लाख की निकासी और अंत में 6700 रुपए की निकासी हुई। सोमवार को जब नीलांबर बैंक से पूछताछ करने पहुंचा तो पैसा कहां गया इसके जवाब में उसे केवल इतना बताया गया कि पैसों की निकासी हुई है। जबकि नीलांबर का कहना है कि उसने न तो एटीएम से पैसे निकाले हैं, बल्कि उसके खाते में चेक बुक भी नहीं है कि कोई और उसके खाते से पैसे निकाल सके।