तोरपा | स्वयं सेवक संघ की बैठक सोमवार को हुई। प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रखंड मुख्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष बालगोविंद महतो ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर 5 जून को राजभवन के सामने धरना कार्यक्रम है। उन्होंने तोरपा से सभी स्वयं सेवकों को शामिल होने की अपील की। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बीच स्वयं सेवकों को प्रोत्साहन राशि देने की भी मांग की गई। मौके पर महेंद्र चौधरी, सुबोध कांसी, दिलीप कुमार दास, विभा रानी, रितु देवी, परमानंद साहू, जेठूसिंह, जितेंद्र बड़ाईक, जगदीश मांझी सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे।