पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंधी बारिश से तपकारा में घर पर गिरा पेड़, तीन लोग घायल

आंधी-बारिश से तपकारा में घर पर गिरा पेड़, तीन लोग घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोपहर बाद आई आंधी-बारिश से तपकारा पंचायत में नुकसान हुआ। कई पेड़ उखड़ गए, घरों को नुकसान पहुंचा व पुआल के लिए बने मचान उड़ गए। तपकारा से सटे रनिया के डिंबुकेल गांव में मचान पर पेड़ गिरने से तीन लोग घायल हो गए। मुखिया सुदीप गुड़िया मौके पर पहुंचकर जेसीबी बुला कर मचान हटवाया। डिंबुकेल से बुध बाजार तपकारा के लिए घर से निकले लोग तेज बारिश से बचने के लिए मचान का सहारा लेकर पानी से बचने के प्रयास में थे। आंधी से मचान पर पेड़ गिर गया। घायलों में अश्रिता गुड़िया, इलिसबा गुड़िया व जुनानाथ गुड़िया शामिल हैं। तीनों का इलाज रेफरल अस्पताल तोरपा में चल रहा है।

साथ ही तपकारा बाजारटांड़, कोचा में भी भारी नुकसान हुआ। कोचा मदरसा की छत का एस्बेस्टस, सोलर वाटर पंप में लगे सोलर प्लेट को भी नुकसान हुआ। इसके साथ ही कोचा निवासी इसराइल खान, जमाल खान, मुन्ना खान, सुहैल खान के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। नुकसान की सूचना मिलते ही सीओ जोसेफ कंडूलना, तपकारा थाना प्रभारी चंद्रशेखर दुबे, विधायक पौलुस सुरीन के पीए अमित बंडिग, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष उदय तोपनो, डेविड भंजर नुकसान का जायजा लेने तपकारा पहुंचे। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नीरज पाढ़ी ने उच्च अधिकारियों से बात कर क्षतिपूर्ति देने का आग्रह किया।

खबरें और भी हैं...