अखिल भारतीय यादव महासभा की रविवार को कोटेंसेरा शिव मंदिर परिसर में बैठक हुई। अध्यक्षता अभिमन्यु महतो ने की। इसमें तोरपा व आसपास के यादव समाज के लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने बच्चों को गुणवक्ता पूर्ण शिक्षा, नशामुक्त समाज, कुरीतियों से मुक्त समाज की स्थापना करने पर बल दिया। अभिमन्यु महतो ने कहा कि हमें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और अच्छे संस्कार देने होंगे। अच्छी शिक्षा से बच्चे अपने जीवन में सफलता पाएंगे तथा अच्छे संस्कार से अपने बड़ों का आदर करना सीखेंगे। मनोज यादव, उमेश गोप, धनेश्वर ओहदार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर लखेश्वर गोप, महाबीर गोप, विश्वनाथ गोप, सूरज प्रकाश यादव, नंदलाल गोप, अरुण गोप, बैजनाथ गोप, धनेश्वर यादव, जीतवाहन गोप, विजय, योगेंद्र गोप व जगदीप गोप आदि उपस्थित थे।