पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ढाई साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या का आरोपी जेल भेजा

ढाई साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या का आरोपी जेल भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोशाम| ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में दिए बयान में मृतक बच्ची के पिता ने आरोप लगाए हैं कि आरोपी बच्चे के साथ दुष्कर्म करना चाहता था। असफल होने पर उसने गला दबाकर हत्या कर दी।

हांसी तहसील क्षेत्र निवासी बच्ची के पिता ने बताया कि वह कबाड़ बिनने का काम करता है। खानक में एक पेट्रोल पंप के पास खाली पड़े खंडहर मकान में डेरा डाला हुआ था। वह अपने चार बच्चों के साथ मकान की छत पर सोया हुआ था। रात को करीब ढाई-तीन बजे ढाई वर्षीय छोटी बेटी के रोने की आवाज सुनाई दी। उठकर देखा तो मंढौली कलां निवासी सत्यवान बेटी को गोद में उठाए हुए था और हाथ से गला दबा रखा था। बेटी को छुड़ाने का प्रयास किया तो सत्यवान ने बेटी को नीचे गिरा दिया था और भाग गया था। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने की पुष्टि मेडिकल जांच से हुई है।

खबरें और भी हैं...